मशीन खरीदवाई, मजदूरों से माल तैयार कराया और फिर भुगतान के वक्त खींच लिए हाथ! महिला को हुआ आर्थिक नुकसान, उपभोक्ता आयोग ने फाउंडेशन को ठहराया दोषी… 45 दिन में देना होगा हर्जाना!

आयोग ने उपभोक्ता को दिलाई क्षतिपूर्ति की राशि

बलौदाबाजार : अनुबंध के अनुरूप विरोधी पक्षकार के निर्देश पर परिवादिनी ‌द्वारा तैयार किये गये दोना पत्तल एवं पैकिंज मटेरियल विरोधी पक्षकार ‌द्वारा नहीं लेने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार ‌द्वारा विरोधी पक्षकार को सेवा में कमी का दोषी मानते हुए परिवादिनी को कच्चे माल के मद में क्षतिपूर्ति राशि 1,27,279.66/- रूपये एवं परिवादिनी को मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति हेतु राशि 20000 /- तथा वाद-व्यय हेतु 7000/- रूपये दोना पतल को प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कसडोल बलौदाबाजार निवासी त्रिवेणी साहू ने विरोधी पक्षकार भारती महिला शक्ति फाउंडेशन, रायपुर के मध्य अनुबंध हुआ था कि विरोधी पक्षकार ‌द्वारा दोना पत्तल बनाने की मशीन को परिवादिनी के क्रय किये जाने के उपरांत विरोधी पक्षकार परिवादिनी को कच्चा माल लाकर देगा एवं पक्का माल. (दोना पत्तल) विरोधी पक्षकार स्वयं परिवादिनी से क्रय कर ले जाएगा। अनुबंध पत्र का निष्पादन होने के उपरांत परिवादिनी ‌द्वारा विरोधी पक्षकार से उक्त मशीन क्रय कर रूम किराया पर लेकर अपने मजदूरों द्वारा पक्का माल (दोना – पहल) तैयार किया गया। माल तैयार होने पर विरोधी पक्षकार से संपर्क किया गया, परंतु विरोधी पक्षकार के ‌द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया ना ही पक्का माल (दोना पत्तल) परिवादिनी से क्रय किया गया। जिससे परिवेदित होकर परिवादिनी ‌द्वारा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बलौदाबाजार में परिवाद प्रस्तुत किया गया।

 आयोग के अध्यक्ष रंजना उत्ता एवं सदस्यगण हरजीत सिंह चांवला व शारदा सोनी ने पेश दस्तावेजों एवं संबंधित नियम आदि का सूक्ष्मता से अध्ययन कर पाया कि अनुबंध पत्र का निष्पादन होने के उपरांत परिवादिनी द्वारा विरोधी पक्षकार से उक्त मशीन क्रय कर रूम किराया पर लेकर अपने मजदूरों द्वारा पक्का माल (होना पतल) तैयार किया गया। माल तैयार होने पर विरोधी पक्षकार से संपर्क किया गया, परन्तु विरोधी पक्षकार ‌द्वारा टालमटोल किया जाता रहा । किसी प्रकार की कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी गई। विरोधी पक्षकार का ऐसा आचरण अनुबंधिय दावित्व का उल्लंघन करता है, इसलिए विरोधी पक्षकार को सेवा में कमी एवं घोर व्यवसायिक कदाचरण का दोषी मानते हुए परिवादिनी को कच्चे माल के गढ़ में क्षतिपूर्ति राशि 1,27,279.66/- रूपये एवं परिवादिनी को मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति हेतु राशि 20000/- तथा वाद-व्यय हेतु 7000/- रूपये दोना पतल को आदेश दिनांक से 45 दिवस के भीतर प्रदाय किये जाने का आदेश पारित किया गया।

Related posts