कुनकुरी में ‘गो सम्मान’ की गूंज: सैकड़ों गोभक्त तहसील पहुंचे, गोवंश संरक्षण के लिए सख्त कानून की मांग—CM-PM तक भेजा गया ज्ञापन, संस्कृति और अर्थव्यवस्था बचाने की उठी आवाज

कुनकुरी : कुनकुरी में सोमवार को “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत गोभक्तों एवं नागरिकों ने एकत्र होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने शांतिपूर्ण और संगठित तरीके से अपनी मांगों को रखते हुए छत्तीसगढ़ में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम  मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं राज्यपाल के नाम प्रेषित इस प्रार्थना पत्र में बताया गया कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार गोवंश आज संकट के दौर से गुजर रहा है, जिसे बचाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है।

ज्ञापन में गोवंश की घटती संख्या, तस्करी, दुर्घटनाओं और अव्यवस्थित देखरेख जैसे गंभीर मुद्दों का उल्लेख करते हुए सरकार से सख्त कानूनी प्रावधान, गोशालाओं के विकास, गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने तथा शिक्षा में गो-विज्ञान को शामिल करने जैसी कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि समाज की आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा जनजागरण है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी देखी जा रही है। तहसीलदार ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए इसे शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Related posts