शराब के लिए पैसे मांगकर, पिता-भाई से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज.
आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर एक युवक ने अपने ही पिता और भाई के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
अकलतरा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर अपने ही परिवार के साथ मारपीट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 231/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेश कुमार, निवासी ग्राम बाना थाना अकलतरा ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी दिनेश कुमार बघेल (उम्र 22 वर्ष), पिता रामखिलावन बघेल, निवासी वार्ड क्रमांक 08, ग्राम बाना, शराब पीने के लिए प्रार्थी एवं उसके पिता से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और घर के सामानों को नुकसान पहुंचाया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी, रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ा गया, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस प्रकरण की कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, प्रधान आरक्षक शरीफ खान का विशेष योगदान रहा।
