रायपुर में चोरी का खुलासा : पुलिस का बड़ा एक्शन, लाखों की मशीनें बरामद, 7 लाख की चोरी का खेल खत्म, वाशिंग मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार,  पहुंचे जेल.

पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चोरी को रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 24 अप्रैल 2026 को रात्रि 10:30 बजे श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक के गोडाउन से वी प्लस कंपनी का 06 नग फ्रीज़ व 13 नग वाशिंग मशीन अपने वाहन क्रमांक CG04PH9632 में लोड कर अपने घर के पास खड़ा कर दिया था। अगले दिन प्रार्थी ने देखा की 05 नग वाशिंग मशीन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था, जिसकी सूचना पर थाना ख़मतराई में अपराध क्रमांक 290/2026 धारा 303(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था| दिनांक 28 अप्रैल 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी चौक के पास दो व्यक्ति चोरीशुदा वाशिंग मशीन बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को चोरिशुदा सामान के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम इंद्रजीत साहू व सल्लू साहू उर्फ़ राहुल बताया जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 नग वाशिंग मशीन तथा  घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन क्रमांक CG04PP4696 जुमला कीमत लगभग 7,30,000/- रूपये जप्त कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

(1) इंद्रजीत साहू पिता मनहरण साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सूर्य नगर गोगावं थाना गुढ़ियारी रायपुर.

(2) सल्लू साहू उर्फ़ राहुल पिता संतोष साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सूर्य नगर गोगावं थाना गुढ़ियारी रायपुर.

Related posts