आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली सिरप 72 लीटर कीमत 144720/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल, 01 नग मोबाईल जप्त.
आरोपी अरुण यादव उम्र 27 साल निवासी पोंगरो कोडाबहरी थाना कांसाबेल के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा- 8,21 (ग) NDPS ACT का अपराध दर्ज.
जप्ती- 06 कार्टून में 100ml वाला कुल 720 नग ONEREX COUGH SYRUP कुल मात्रा 72000ml (72 लीटर) कीमती 144720 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल, 01 नग मोबाईल।
जशपुर : जशपुर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप, वाहन और मोबाइल बरामद किया गया है। जशपुर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है और ऐसे अवैध धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को मुखबीर से डीआईजी एवं एसएसपी (DIG & SSP) जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह को सूचना मिली थी कि ग्राम पोंगरो कोंडाबहरी निवासी अरुण यादव अपने किराये का कमरा ग्राम चंदागढ में नशीली मादक पदार्थ सिरप काफी मात्रा में डंप कर बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर उन्होंने तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम गठन कर आगामी कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताए अनुसार ग्राम चंदागढ़ अरुण यादव का किराये का कमरा मेन रोड किनारे में जाकर गवाहों के समक्ष वहां अरुण यादव के उपस्थित मिलने पर नशीली कफ सिरप रखने के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो वह टाल मटोल करने लगा, फिर गवाहों के समक्ष उसके मकान की तलाशी लेने पर कमरे के अन्दर लकड़ी का तख्त के नीचे अलग-अलग खाखी रंग के छह कार्टून में 100ml वाला कुल 720 नग ONEREX COUGH SYRUP कुल मात्रा 72000ml (72 लीटर) कीमत ₹ 144720 रूपये का मिलने पर आरोपी अरुण यादव को अभिरक्षा में लिया गया एवं उक्त कफ सिरप को जप्त किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथनानुसार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 01 नग मोबाईल भी जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 8.21 (ग) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर उसे दिनांक 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडेय, सहायक उपनिरीक्षक लखेश साहू, प्रधान आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, आरक्षक 568 राजेंद्र, आरक्षक 8 पदम वर्मा, आरक्षक 667 देव सिंह एक्का, आरक्षक 787 अनिल कश्यप इत्यादि का योगदान रहा है।
डीआईजी एवं एसएसपी (DIG & SSP) जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की आमजन से अपील – “अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।”
