राजनांदगांव का कमाल : बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड सुधार, छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान, 89% से ज्यादा रिजल्ट, टॉपर्स की चमक से रोशन हुआ पूरा जिला ! डॉ. रमन सिंह ने दी बधाई.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में राजनांदगांव जिले के शानदार प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह जी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने जिले के सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

आंकड़ों पर संतोष व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष जिले के परिणामों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। 10वीं कक्षा का परिणाम पिछले वर्ष के 68.76% से बढ़कर इस बार 89.41% रहा है (20.65% की वृद्धि)। वहीं 12वीं कक्षा में भी जिले ने 87.56% परिणाम के साथ 5.31% की बढ़त दर्ज की है।

इसके साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने राजनांदगांव के *दीप विजय गेंन्द्रे 10वीं में 96.17% और कक्षा 12वीं में गजेंद्र कुमार (95.60%), भूपेंद्र चंदेल (94.60%), साक्षी वर्मा (94.40%) प्राप्त करने पर बधाई दी।

Related posts