शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मटासी की प्रधान पाठक की पहल, क्षेत्रीय बीडीसी संजय बंग एवं शाला समिति अध्यक्ष के सहयोग से नवनिर्मित शाला मंच का उद्घाटन हर्षोल्लास सम्पन्न.
कुनकुरी/जशपुर : कुनकुरी क्षेत्र के मटासी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में इस वर्ष का परीक्षाफल केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं रहा, बल्कि विकास और उत्साह का प्रतीक बन गया। नए शाला मंच के उद्घाटन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सव में बदल दिया—जहां शिक्षा, सहयोग और समर्पण की मिसाल एक साथ देखने को मिली।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मटासी में परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई, किन्तु शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मटासी में यह और भी हर्षोल्लास के साथ घोषित हुआ क्योंकि यहाँ पर परीक्षा फल से पूर्व शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ध्वजारोहण हेतु नये मंच का निर्माण हुआ था। पूर्व में यह केवल उबड़-खाबड़ मिट्टी से बना था, जिस कोई भी कार्यक्रम करना बच्चों के उत्साह को कम करने जैसा था, किन्तु प्रधान पाठक ने बच्चों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शाला समिति की बैठक रखकर सभी से चर्चा कर बीडीसी से इस समस्या हेतु मिलकर समाधान करने कहा गया। जिस पर क्षेत्रीय बीडीसी ने सहर्ष सहमति देते हुए उनके द्वारा मंच निर्माण हेतु सिमेंट व बालू प्रदान किया गया।

इस निर्माण में मिस्त्री के रूप में शाला समिति अध्यक्ष एवं स्वीपर अजय कुजूर व रेजा व कुली में शंकर राम व पुष्पा कुजूर तरसीलाबाई तथा विजय भगत सम्मिलित थे, मंच निर्माण में जितने बाकी बचे वित्तिय खर्चे थे, वह प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक के द्वारा स्वयं व्यय किया गया और गिट्टी तथा सिमेंट लाने हेतु स्वयं के वाहन का भी सहयोग किया गया। ज्ञात हो कि उनके द्वारा शाला के लिए वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण भी स्वयं के व्यय पर कराया गया था, उनके द्वारा शाला को हर क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने हेतु हमेशा नि:स्वार्थ भाव से कार्य किया जाता है, जिससे विधालय धीरे-धीरे ही सही पर किन्तु भौतिक व अकादमिक क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने मंच निर्माण हेतु बीबीसी शाला समिति अध्यक्ष, पालक एवं सभी शाला कर्मचारी को भी धन्यवाद दिया, इन सबके सहयोग से शाला में निरन्तर ऐसे कार्य हो रहे हैं।
क्षेत्रीय बीडीसी संजय बंग के द्वारा इस अवसर पर् कहा गया है कि जब प्रधान शिक्षक शाला को स्वयं आगे बढ़ाने हेतु पहल करते तो हम तो केवल उनका सहयोग करते हैं और मेरे द्वारा शाला में हमेशा बच्चों व शिक्षकों का हौसला बढ़ाया जायेगा व शाला में मेरे से जो कार्य हो सकेगा मैं अवश्य सहयोग करूंगा और उन्होंने बच्चों को परीक्षा फल हेतु बधाई भी दी। संकुल समन्वयक श्री जुबराज यादव ने कहा कि शाला के प्रधान पाठक के नेतृत्व में शाला में लगातार भौतिक व अकादमिक कार्य हो रहे हैं, इसलिए शाला की पूरी टीम बधाई की पात्र है। शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ राम एवं उपाध्यक्ष श्री हरि राम ने भी परीक्षाफल हेतु बच्चों को बधाई देते हुए शाला के कार्यों में हमेशा सहयोग करेंगे ऐसा उन्होने विश्वास दिलाया।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मटासी में नव निर्मित शाला मंच पर परीक्षा फल की घोषणा के अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीसी श्री संजय बंग एवं संकुल समन्वयक श्री जुबराज यादव शाला प्रधान पाठक श्रीमती सरिता नायक शाला समिति अध्यक्ष श्री विश्वनाथ राम शाला समिति उपाध्यक्ष हरि राम यादव शाला के सभी शिक्षक, शिक्षिका पालक प्राथमिक माध्यमिक के छात्र छात्राऐं उपस्थित थे।
