“मोदी-मोदी” से गूंजा बगिया : बीजेपी की बंपर जीत का धमाका ! कौशल्या साय ने बांटी झालमुरी के साथ खुशियां, सीएम हाउस में जीत के जश्न में झूमे कार्यकर्ता, अनोखे अंदाज़ में मनाया जीत का उत्सव.

विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुच्चेरी में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जीत का उल्लास छाया रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी खिलाकर बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएँ दीं और पारंपरिक अंदाज़ में झालमुरी बांटकर खुशी साझा की। इस अनोखे उल्लास के वातावरण को और भी उत्सवमय बना दिया।

कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि देश भर की जनता का प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और निर्णायक नेतृत्व पर अटूट विश्वास है, जिसका परिणाम इन चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

Related posts