रात के अंधेरे में सज रहा था जुए का फड़, अचानक पहुंच गई जशपुर पुलिस! ताश के 52 पत्तों पर लग रहे थे रुपयों के दांव, पुलिस की रेड में 7 जुआरी रंगेहाथ धराए; मौके से नकदी समेत ताश की गड्डी और तिरपाल जब्त!

जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही, पत्थलगांव क्षेत्र में जुआ खेलते 07 जुआड़ियों को पकड़ा

जुआड़ियों खिलाफ थाना पत्थलगांव में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई।

जुआड़ियों के फड़ एवं कब्जे से कुल 8,190 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं 01 नग पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल जप्त।

रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड कार्रवाई।

जशपुर : दिनांक 08.11.2026 की रात्रि थाना पत्थलगांव पुलिस टाउन पेट्रोलिंग एवं रात्रि गश्त पर रवाना हुई थी। इस दौरान थाना पत्थलगांव में पदस्थ इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगांव-जशपुर रोड किनारे विश्वकर्मा बॉडी गैरेज के पास सार्वजनिक खुले स्थान पर कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस के द्वारा मौके पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए कुल 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम निम्नानुसार बताया :

* गुरुदेव विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी औसाने, थाना चैनपुर, जिला पलामू, झारखंड हाल मुकाम पत्थलगांव, उमेश बॉडी गैरेज।

* वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी तुबेरा, थाना नवाबाजार, जिला पलामू, झारखंड, हाल मुकाम सुखलाल बॉडी गैरेज पत्थलगांव।

* सुनेश कुमार भुइंया, उम्र 19 वर्ष, निवासी बकोरिया, थाना सतबरवा, जिला पलामू, झारखंड, हाल मुकाम सुखलाल बॉडी गैरेज जशपुर।

* सीताराम विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी पत्थलगांव।

* राहुल कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढीटिकरा, पत्थलगांव।

* राजू शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी जशपुर रोड, पत्थलगांव।

* वीर कौशिक, उम्र 34 वर्ष, निवासी पालीडीह, थाना पत्थलगांव।

पुलिस द्वारा जुआड़ियों के फड़ एवं कब्जे से कुल 8,190 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश एवं 01 नग पीले रंग का प्लास्टिक तिरपाल गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। जुआड़ियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पाए जाने पर मौके पर देहाती नालसी कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा सभी 07 जुआड़ियों को अभिरक्षा में लेकर जप्तशुदा मशरुका सहित जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।

मामले की कार्यवाही व जुआड़ियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक लखेश कुमार साहू व आरक्षक राजेंद्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नाम जुआड़ी क्रमशः – 1.गुरुदेव विश्वकर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी औसाने, थाना चैनपुर, जिला पलामू, झारखंड , हाल मुकाम पत्थलगांव।

2. वशिष्ठ कुमार विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी तुबेरा, थाना नवाबाजार, जिला पलामू, झारखंड, हाल मुकाम पत्थलगांव।

3.सुनेश कुमार भुइंया, उम्र 19 वर्ष, निवासी बकोरिया, थाना सतबरवा, जिला पलामू, झारखंड हाल मुकाम पत्थलगांव।

4. सीताराम विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी पत्थलगांव।

5.राहुल कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढीटिकरा, पत्थलगांव।

6.राजू शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी जशपुर रोड, पत्थलगांव।

7.वीर कौशिक, उम्र 34 वर्ष, निवासी पालीडीह, थाना पत्थलगांव।

Related posts