सरकार आपके द्वार का दिखा असर: खूंटीटोली के जिला स्तरीय शिविर में सैकड़ों समस्याओं की सुनवाई, 102 आवेदनों का तुरंत निराकरण, योजनाओं का मिला सीधा लाभ

सुशासन तिहार 2026: खूंटीटोली में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में 102 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड कांसाबेल के ग्राम खूंटीटोली में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और विभिन्न विभागों के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याओं को रखा। शिविर में विभिन्न विभागों के 566 मांगों से संबंधित आवेदन आए। जिसमें से 102 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। बाकी मांगो को संबंधित विभागों को निश्चित समय सीमा में निराकरण के लिए भेज दिया गया है।

 सुशासन शिविर में सभी शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया। ग्राम खूंटीटोली में आयोजित शिविर में ग्राम टांगरगांव, हथगड़ा, बरजोर, नरियरडांड, पुसरा, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, चेटबा, सूजीबहार, ढुढरूडांड, जुमईकेला, छेराघोघरा एवं केनाडांड के ग्रामीण भाग लेकर ने अपनी समस्याएं और मांगें प्रस्तुत कीं।

Related posts