सुशासन तिहार में गूंजा स्वच्छता का संदेश : बनगांव में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर किया व्यापक श्रमदान, दिखी एकजुटता की मिसाल

सुशासन तिहार : बनगांव में स्वच्छता अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांव में स्वच्छता श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ ग्राम के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर श्रमदान किया गया।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विभिन्न विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वच्छता अपनाने तथा गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Related posts