पिकनिक के दौरान साथी पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.
थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 660/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध.
बिलासपुर : बिलासपुर के चिल्हाटी स्थित लीलागर नदी किनारे पिकनिक का माहौल उस समय तनाव में बदल गया, जब खाना परोसने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दिनांक 10 मई 2026 को चूचुहियापारा निवासी हरीश महिलांगे अपने साथियों के साथ चिल्हाटी स्थित लीलागर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान आरोपी सावन साव उर्फ पोल्टू पिता गणेश साव निवासी चूचुहियापारा से विवाद हो गया। विवाद के दौरान खाना कम परोसने की बात को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगा तथा मना करने पर प्रार्थी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 660/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
