बुढ़ाडांड पंचायत में गड़बड़ी की खबर निकली भ्रामक! जनपद पंचायत पत्थलगांव का बड़ा खुलासा — मूलभूत योजना राशि में नहीं हुई कोई अनियमितता, प्रशासन ने किया समाचार का खंडन

ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड में मूलभूत योजना राशि में अनियमितता की खबर का खंडन, कोई गड़बड़ी नहीं

जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित “ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड के तत्कालीन सचिव द्वारा मूलभूत राशि में अनियमितता” संबंधी खबर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पत्थलगांव ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड में मूलभूत योजना से कुल 28,000 रुपये का आहरण किया गया था। उक्त राशि से कार्य पूर्ण कर भुगतान किया जा चुका है। किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रकाशित समाचार का खंडन किया है।

Related posts