कुनकुरी : कुनकुरी का खेल मैदान बुधवार को क्रिकेट के ऐसे महासंग्राम का गवाह बना, जिसने दर्शकों के रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया। KPL चैप्टर 4 अब अपने सबसे धमाकेदार दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां हर मुकाबला किसी फाइनल से कम नजर नहीं आ रहा। मैदान में उमड़ी भारी भीड़, चौकों-छक्कों की गूंज, विकेट गिरने पर उठता शोर और खिलाड़ियों का जोश—हर नजारा क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भरता दिखाई दिया। बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबलों ने ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा पेश किया कि दर्शकों की नजरें आखिरी गेंद तक मैदान से हट नहीं सकीं। GT और PBKS ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया।
दिन के पहले मुकाबले में Kunkuri Royals RR और KUNKURI TITANS GT आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। कप्तान शोएब अख्तर खानबी ने बल्लेबाजी का ऐसा तूफान खड़ा किया कि मैदान तालियों और शोर से गूंज उठा। उन्होंने 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। हर गेंद पर उनका बल्ला आग उगलता नजर आया और दर्शक उनके शॉट्स पर झूम उठे। अमन खुटिया ने भी तेज 18 रन बनाकर टीम को मजबूती दी और RR ने 10 ओवर में 105 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया।
लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मुकाबले की तस्वीर बदल दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी KUNKURI TITANS GT की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी कर RR के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। प्रदीप के. नांदे ने मैदान में ऐसा जलवा बिखेरा कि विपक्षी टीम पूरी तरह बेबस नजर आई। उन्होंने नाबाद 58 रन की तूफानी पारी खेलते हुए चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। वहीं किशन कुमार मुंजनी ने केवल 9 गेंदों में 22 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। GT ने केवल 9.1 ओवर में 108 रन बनाकर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली। शानदार बल्लेबाजी के लिए प्रदीप के. नांदे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गेंदबाजी में श्री राम बघेल ने शानदार नियंत्रण दिखाते हुए 2 विकेट हासिल किए, जबकि इमरान खान और धीरज एक्का ने 1-1 विकेट लेकर विपक्ष पर दबाव बनाए रखा।
दिन का दूसरा मुकाबला KUNKURI KINGS PBKS और Kunkuri Super Kings CSK के बीच खेला गया, जिसने रोमांच की सारी सीमाएं पार कर दीं। PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 88 रन बनाए। डोलरिच ने 37 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत आधार दिया, जबकि रोहित ने 19 और प्रितेश चौहान ने 12 रन का योगदान दिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी CSK की टीम ने शुरुआत में संघर्ष किया, लेकिन मन्नू मेहरा ने नाबाद 33 रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। जैसे-जैसे मुकाबला अंतिम ओवरों में पहुंचा, मैदान में तनाव और उत्साह दोनों बढ़ते गए। हालांकि PBKS के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और CSK की टीम 10 ओवर में 81 रन ही बना सकी। इस तरह PBKS ने 7 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर मैदान में जीत का जश्न मनाया। डोलरिच को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
गेंदबाजी में प्रितेश चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं CSK की ओर से कमल राम ने भी 2 विकेट लेकर संघर्ष को जीवित रखा।
KPL चैप्टर 4 अब क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी महोत्सव से कम नहीं रह गया है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹1,00,000, उपविजेता को ₹51,000, तृतीय स्थान को ₹21,000 और चतुर्थ स्थान को ₹11,000 के साथ आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। यही वजह है कि हर खिलाड़ी मैदान में जीत के लिए अपना सबकुछ झोंकता नजर आ रहा है।
पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन KPL 2026 के चेयरमैन सीए बिनीत कुमार जिंदल, सचिव महेश त्रिपाठी और अध्यक्ष चेतन “चिंटू” गुप्ता के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन समिति में आशीष सिंह, विवेक बजाज, प्रकाश राणा, राजा बघवार, लिंकन केरकेट्टा, अर्जू नागेशिया और कानम लगातार अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मैदान में कमेंट्री की जिम्मेदारी सुनील राय, रवि चौहान, नितीश शर्मा, राहुल बजाज, राकेश सिंह, ओम गुप्ता, पारस शर्मा और विनय संवाशी ने संभाली, जिन्होंने अपनी जोशीली आवाज से दर्शकों के रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया। स्कोरिंग का जिम्मा सारांश सिंह “गन्नू” और शमीम शेख ने निभाया, जबकि अंपायरिंग अमित नायक, प्रीतम महंत, मयूर गर्ग, अभिषेक झा और सुधीर सिन्हा द्वारा की गई।
KPL चैप्टर 4 अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां हर मैच इतिहास बनाता नजर आ रहा है। कुनकुरी में क्रिकेट का यह महासंग्राम हर गुजरते दिन के साथ और भी ज्यादा रोमांचक और यादगार होता जा रहा है।
