प्रदर्शनकारियों ने टोल से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग.
प्रशासन एवं टोल एजेंसी की ओर से दो दिनों के भीतर लिखित आश्वासन मिलने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया.
चेंबर पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा.
गुमला : गुमला में आंजन टोल प्लाजा के खिलाफ व्यापारियों और स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने टोल प्लाजा पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए मनमानी टोल वसूली और स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी का विरोध किया। घंटों चले आंदोलन के बाद प्रशासन और टोल एजेंसी की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और उग्र होगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में शुक्रवार को नागफेनी स्थित आंजन टोल प्लाजा द्वारा स्थानीय लोगों से मनमाने तरीके से लिए जा रहे टोल टैक्स के विरुद्ध अपने व्यापारी एकता का परिचय देते हुए जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया।

मौके पर धरना प्रदर्शन के मुख्य संयोजक एफजेसीसीआई के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ टोल प्लाजा दवारा की जा रही बदसुलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आंजन टोल प्लाजा द्वारा मानवाने तरीके से लिए जा रहे हैं टोल के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही।राज्य सहित अन्य जगहों पर भी स्थानीय लोगो को टोल प्लाजा में रियायत मिलती है फिर सिर्फ आंजन टोल प्लाजा ने मनमानी नही चलेगी।वहीं चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि आंजन टोल प्लाजा में पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से वार्ता के उपरांत ये कदम उठाया गया है।व्यपारियो के हितों की रक्षा ही चेंबर का पहला कर्तव्य है।गुमला के व्यपारी काफी शांत और सहनशील है जिसका नाजायज फायदा टोल प्लाजा के लोग उठा रहे है जो अब बर्दाश्त नही किया जायेगा।मौके पर निवृतमान अध्यक्ष राजेश सिंह,सचिव प्रणय कुमार,उपाध्यक्ष बबलू वर्मा,अभिजीत जायसवाल,शशि प्रिया बंटी,अनमोल गुप्ता,दामोदार कसेरा,अनिकेत कुमार,आनंद गुप्ता ने मिलकर व्यापारी एकता जिंदाबाद….टोल प्लाजा की मनमानी नही चलेगी.. टैक्स वसूली नहीं चलेगी…आदि नारों के साथ लगभग 100 व्यपारियो ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।लगभग 3 घण्टे चले विरोध प्रदर्शन के दरमियान टोल प्लाजा के दोनों ओर सैंकड़ो गाड़ियों की कतार लगी रही।
बाद में टोल प्लॉजा के एसिस्टेंट मैनेजर चमन कुमार साहू, साईट इंजीनियर पवन कुमार सहित सिसई सीओ अशोक बड़ाइक व सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार द्वारा घंटो बातचीत के बाद जाम में फंसे वाहनों को थाना प्रभारी एवं चेंबर के संयुक्त प्रयास से निशुल्क टोल फ्री पार कराया गया।
बातचीत में यह निष्कर्ष निकला कि दो दिनों के अंदर गुमला के स्थानीय निजी वाहनों को टोल से पूर्ण रूप से छूट देने पर उच्च अधिकारियों से बात कर सूचना जारी करने की लिखित आशावान के बाद विराध प्रदर्शन समाप्त किया गया।
चेंबर अध्यक्ष ने बताया की लिखित अश्ववासन के बाद अगर उचित कारवाई नही होगी तो पुनः उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, शशि प्रिया बंटी, अनमोल गुप्ता, राजेश सिंह, दामोदर कसेरा, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, सचिव प्रणय कुमार, सहसचिव नीरज गुप्ता, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, गुन्नू शर्मा, पंकज खंडेलवाल, आदिय गुप्ता, मुन्नीलाल साहू, संजीव मालानी, विकास सिंह, अमित मंत्री, अनिकेत कुमार, सुमित साबू, शिवम जायसवाल, गौरव केशरी, विनोद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी मनीष केशरी, रोहित खंडेलवाल, दीपक अग्रवाल सहित भारी संख्या में गुमला के कई गणमान्य नागरिक व व्यापारीगण उपस्थित थे।
