सुशासन तिहार 2026 : कलिबा और भेलवां में 21 मई को लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई 2026 को कुनकुरी जनपद के ग्राम कलिबा और फरसाबहार जनपद के भेलवां में शिविर लगाए जाएंगे।

 कलिबा शिविर में कलिबा, घटमुडा, कुरकुंगा, रजौटी, ढोढ़ीडांड, जोकबहला, गिनाबहार, बनकोम्बो, मटासी, गोरिया, चराईखारा, बेहराखार, पकरीकछार, हेठकापा, केराडीह और जामचुआं के ग्रामीण अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी प्रकार भेलंवा के शिविर में भेलवां, तुमला, जामटोली, अम्बाकछार, डोंगादरहा, डुमरिया, गंझियाडीह, जोरण्डाझरिया, कोल्हेनझरिया, कुल्हारबुडा, कुम्हारबहार, माटीपहाडछर्रा, महुवाडीह, सागजोर एवं हथीबेड के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

 सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।

 कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts