घटना में प्रयुक्त एक कार एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल जप्त, जप्त वाहन – एक कार, कीमत लगभग ₹6 लाख, पल्सर मोटरसाइकिल, कीमत लगभग ₹1 लाख.
लूट का सामान – 30 लीटर डीजल, कीमत लगभग ₹3,000, नगद ₹12,000
1. अपराध क्रमांक – 222/2026 धारा – 296, 115(2), 351(2), 119(1), 324(4), 331(2), 190, 191(2), 91(3) बी.एन.एस. एवं
2. अपराध क्रमांक – 223/2026 धारा – 296, 126(2), 324(4), 311, 351(3) बी.एन.एस. किया गया था पंजीबद्ध.
ट्रक चालकों से मारपीट कर लूटपाट करने एवं संभव स्टील की कैंटीन में तोड़फोड़ व मारपीट करने वाले छः आरोपी गिरफ्तार.
रायपुर : रायपुर जिले में ट्रक चालकों से लूटपाट, मारपीट और कंपनी परिसर में गुंडागर्दी करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कैंटीन में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों को धमकाया और बाद में ट्रक चालकों से मारपीट कर डीजल व नगदी लूट ली थी। तिल्दा नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का सामान और वारदात में प्रयुक्त वाहन जप्त कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को एक काले रंग की कार एवं मोटरसाइकिल में सवार छः व्यक्तियों ने अवैध रूप से संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड, सरोरा कंपनी परिसर में अनाधिकृत प्रवेश किया। आरोपियों ने लेबर कॉलोनी एवं कैंटीन कर्मचारियों के साथ रॉड से मारपीट करते हुए कैंटीन काउंटर में तोड़फोड़ की। घटना के दौरान मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लक्की शर्मा ने स्वयं की पहचान बताते हुए कैंटीन संचालन के एवज में अवैध रूप से मासिक रकम तथा शराब पीने हेतु पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपियों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।
इसी प्रकार दिनांक 22 मई 2026 की रात्रि ग्राम सरोरा रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास उक्त आरोपियों ने ट्रक क्रमांक CG 04 PG 9775 एवं CG 04 PG 0380 को ओवरटेक कर रोक लिया तथा ट्रक चालकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए तथा ट्रक में रखा 30 लीटर डीजल एवं चालक के पास रखी नगदी ₹25,500 लूटकर फरार हो गए।
उक्त घटनाओं पर थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रशांत शुक्ला एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम द्वारा त्वरित विवेचना एवं पतासाजी करते हुए मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लक्की शर्मा सहित कुल छः आरोपियों को विभिन्न स्थानों से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 30 लीटर डीजल एवं ₹12,000 नगद जप्त किया गया।
सभी आरोपियों को दिनांक 24 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. लकी उर्फ जयमोहन शर्मा, पिता मोतीलाल शर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सरोरा, हाल पता सासाहोली, जिला रायपुर।
02. दिना उर्फ दिनेश माधवनी, पिता राजकुमार माधवनी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, नेवरा, जिला रायपुर।
03. विशाल छबलानी, पिता विनोद छबलानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, सिंधी कैंप, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर।
04. नोहर सिंह रजक उर्फ बूट्टी, पिता रामशरण रजक, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कौराजेवरा, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा, हाल ग्राम सरोरा, जिला रायपुर।
05. दीपक साहू, पिता राजकुमार साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, सासाहोली, तिल्दा, जिला रायपुर।
06. मोहित उर्फ मोंटी मेहानी, पिता भीमसेन मेहानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 6, नेवरा, जिला रायपुर
