सफलता की कहानी : जल जीवन मिशन से बदली गांव बेंगटा की तस्वीर: घर-घर नल से पहुंचा शुद्ध पानी, 61 परिवारों को मिली राहत
जशपुर : जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर जंगलों से घिरे ग्राम बेंगटा में जल जीवन मिशन ने पेयजल संकट को खत्म कर दिया है।
भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद गांव में 10 KL क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार* से दोनों बसाहटों के 61 परिवारों को नियमित शुद्ध पेयजल मिल रहा है।
मिशन लागू होने से पहले ग्रामीण नाला-कुएं पर निर्भर थे। महिलाओं-बच्चों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। गर्मी में जल संकट और बरसात में मटमैला-असुरक्षित पानी से जलजनित बीमारियां फैलती थीं।
हर घर नल कनेक्शन से 24×7 स्वच्छ पानी। महिलाओं-बच्चों का समय की बचत महिलाएं आजीविका पर ध्यान दे रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार जलजनित बीमारियों में कमी आई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जशपुर द्वारा ग्राम बेंगटा को “हर घर जल” प्रमाणित किया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने जीवन सरल, सुरक्षित और बेहतर बना दिया।
