रामसागर तालाब के पास से 50-60 मीटर बिजली तार गायब होने से मचा हड़कंप, जांच में सामने आया चोरी का मामला, सकरी पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, बाइक सहित 25 हजार का माल बरामद।

आरोपी के कब्जे से चोरी गए 33 केव्ही बिजली तार कीमती 25000 रूपये एवं मोटर सायकल CG 10 AK 1051 को किया गया जप्त।

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।  

बिलासपुर : बिजली लाइन से 33 केवी का 50-60 मीटर तार चोरी कर ले जाने के मामले में सकरी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस पूछताछ में पहले गुमराह करने वाले संदेही ने आखिरकार चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर चोरी का तार और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले इस प्रकार है कि:-  दिनांक 12-11-2026 को प्रार्थी होरीलाल पिता घुनहाराम वस्त्रकार उम्र 59 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी, जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11/11/2026 के सुबह 10-00 बजे पेण्डारी रामसागर तालाब के पास का बिजली तार 33 केव्ही लगभग 50-60 मीटर कीमती 25000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत  कराया गया । उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया था। विवेचना दौरान संदेही अमन खाण्डे को थाना तलब कर पूछताछ किया गया जो पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था कडाई से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए 33 केव्ही बिजली तार कीमती 25000 रूपये एवं मोटर सायकल CG 10 AK 1051 को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंदे, सउनि ओंकार बजारे आरक्षक मनोज बघेल ,सुनील की सराहनीय भूमिका रही।

आरोपी:- अमन खाण्डे पिता थुकेल खाण्डे उम्र 23 वर्ष निवासी पेण्डारी थाना सकरी जिला बिलासपुर

Related posts