सुशासन तिहार 2026: शिविर तिथि में संशोधन, अब ग्राम बोकी में 29 मई को लगेगी शिविर
समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, 15 गांवों के ग्रामीण शिविर में होंगे शामिल
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत जशपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकी में लगने वाली शिविर की तिथि में संशोधन किया गया है। पहले 30 मई को निर्धारित शिविर अब 29 मई 2026 को लगेगी। इस शिविर में 15 गांव इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बालाछापर, गम्हरिया, रेगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुईकोना एवं सारूडीह के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
