जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘बस में फंसा तार, आधे घंटे फंसे रहे यात्री‘‘ के संबंध में विद्युत विभाग संभाग कुनकुरी ने खंडन किया है।
विद्युत विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 19 मई 2026 को ही वस्तुस्थिति की जांच की गई। जांच में पाया गया कि अधिक गर्मी के कारण एलटी लाइन के कंडक्टर का एक्सपेंशन होने से लाइन की ऊंचाई कम हो गई थी। जिससे अंकिरा वितरण केन्द्र के कर्मचारियों द्वारा 19 मई 2026 को ही सुधार कार्य कर लाइन को मानक ऊंचाई पर लाकर चालू कर दिया गया है। अब एलटी लाइन पर बस आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं’ हो रही है। विभाग ने स्पष्ट किया कि समस्या का उसी दिन समाधान कर दिया गया था।
