एकादशी की रात्रि दोकड़ा में दिखा दिव्य नज़ारा ! जगन्नाथ मंदिर में दीपों की रोशनी के बीच पहुँचीं कौशल्या साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर भगवान जगन्नाथ का लिया आशीर्वाद, दोकड़ा मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब.

दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में एकादशी तिथि के पावन अवसर पर भव्य दीप प्रज्वलन एवं धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कौशल्या साय ने अपनी 35वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री दंपत्ति को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही मंदिर परंपरा के अनुसार गजपति महाराज का भी स्मरण करते हुए मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

Related posts