स्कूटी (एक्टीवा) चोरी के प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चोरी गई स्कूटी (एक्टीवा) वाहन किया गया जप्त.
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली अंबिकापुर में पूर्व के 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही.
अंबिकापुर : स्कूटी चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए अंबिकापुर पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। इस कार्रवाई को कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में दर्ज प्रकरणों के संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा स्कूटी (एक्टिवा) वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29 मई 2026 को प्रार्थिया प्रीति शुक्ला निवासी मिशन चौक अम्बिकापुर के द्वारा इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि दिनांक 27 मई 2026 को शाम 07:00 बजे अपनी स्कूटी एक्टिवा 3जी वाहन क्रमांक सीजी 15 सीवाई 9930 को किराये के मकान चोपड़ापारा स्थित आशियान कंस्ट्रक्शन के सामने गली में खड़ी कर अन्दर चली गई। जब रात के 10:00 बजे देखी तो स्कूटी खडे़ स्थान पर था, जब सुबह देखी तो स्कूटी वहां पर नहीं था, आसपास स्कूटी का पता लगाने पर कोई पता नहीं चला। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात चोर का पता-तलाश किया जा रहा था, कि इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रामेश्वर उर्फ अत्ता दास नाम का आदतन चोर गुदरी बाजार चौक के पास घुम रहा है तथा स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहा है। मुखबीर सूचना के आधार पर गुदरी चौक पहुंचकर रामेश्वर दास को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर स्कूटी एक्टिवा 3जी वाहन क्रमांक सीजी 15 सीवाई 9930 को चोरी करना स्वीकार किया। मेमोरेण्डम कथन व निशादेही के आधार पर चोरी गई स्कूटी को गवाहों के समक्ष रूनझून तालाब के पास से बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी रामेश्वर दार्स उर्फ अत्ता पिता सखा दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी हर्राटिकरा चाटापारा थाना जयनगर, जिला सूरजपुर के विरूद्ध थाना कोतवाली अंबिकापुर में कुल 07 पूर्व के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैँ, धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
इस प्रकरण के निराकरण में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी/निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सीपी तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेश चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, आरक्षक अमित विश्वकर्मा, आरक्षक विवेक राय, थाना मणीपुर से आरक्षक उमाशंकर साहू की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
