जशपुर में मानसून की दस्तक के साथ वर्षा का दौर शुरू, 02 जून को 2.2 मिमी बारिश दर्ज—मनोरा रहा सबसे आगे, कृषि उम्मीदों को मिली नई राहत

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 4.3 मिमी होती है। बीते दिवस जिले में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 4.3 मिमी, मनोरा में 14.2 मिमी, कुनकुरी में 2.8 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 5.5 मिमी, बगीचा में 0.0 मिमी, कांसाबेल में 6.0 मिमी, पत्थलगांव में 0.0 मिमी, सन्ना में 0.0 मिमी एवं बागबहार में 0.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा मनोरा तहसील में 14.2 मिमी दर्ज की गई है। 02 जून को सर्वाधिक कांसाबेल में 6.0 मिमी वर्षा हुई।

Related posts