जशपुर के सखी सेंटर में रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप: बेहोश होकर गिरी अज्ञात युवती ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, मजिस्ट्रियल जांच में जुटा प्रशासन

सखी सेंटर जशपुर में अज्ञात मृतिका की मजिस्ट्रियल जांच अंतर्गत एसडीएम ने वस्तुस्थिति किया स्पष्ट

कलेक्टर ने एसडीएम और जिला आबकारी अधिकारी को जांच अधिकारी किया था नियुक्त

जशपुर : जशपुर के सखी सेंटर में मृतिका के जांच के संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने 22 मई 2026 को एसडीएम जशपुर और जिला आबकारी अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त था। इसी तारतम्य में एसडीएम जशपुर ने मामले के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट किया है। न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी जशपुर से जारी उद्घोषणा अनुसार थाना कुनकुरी के माध्यम से अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 87, 115 (2) 64,62 बी.एन.एस. की पीड़िता “अज्ञात” लड़की उम्र करीबन 18 वर्ष को ‘सखी’ वन स्टॉप सेंटर में आश्रय सुविधा दिया गया था। उक्त अज्ञात लड़की बोलने में असमर्थ थी जिसका नाम व पता की जानकारी आज दिनाँक तक प्राप्त नहीं हुआ है। दिनाँक 03.04.2026 से दिनांक 19.05.2026 तक थाना कुनकुरी द्वारा उक्त अज्ञात लड़की के संबंध में पुलिस संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन थी, जिसके कारण उक्त अज्ञात लडकी को स्थायी आश्रय के लिए अन्य संस्था स्थानांतरित नहीं किया गया था। दिनाँक 19.05.2026 को समय लगभग 12:30 से 4:00 बजे तक उक्त अज्ञात लड़की “सखी’ वन स्टॉप सेंटर के परिसर के पीछे के आंगन में परछी पर बैठी थी लगभग 4:00 बजे कपडा उठाने के लिए अज्ञात लड़की गई थी जहां से कपड़ा लेकर वापस आते वक्त “सखी” वन स्टॉप सेंटर के परिसर के पीछे के आंगन में परछी पर अचानक गिर गई और बेहोश हो गई। जिसको महिला गार्ड द्वारा देखने पर तत्काल समस्त स्टॉफ को आवाज देकर बुलाए जाने पर समस्त स्टॉफ अज्ञात लड़की को देखने गए अज्ञात लड़की बेहोश स्थिति में थी, जिसकी स्थिति देखकर आपातकालीन नंबर 108 में सम्पर्क कर एम्बुलेंश बुलाया गया व अज्ञात लड़की को शासकीय राजा देवशरण जिला अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक द्वारा जांच किये जाने के उपरांत लड़की को मृत घोषित कर दिया गया। उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जाँच इस न्यायालय में लंबित है।

उक्त घटना के संबंध में दिनाँक 05/06/2026 तक न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी जशपुर में कोई व्यक्ति / संस्था अथवा आमजन किसी प्रकार की कोई जानकारी देना चाहते हों वे अपना लिखित अथवा मौखिक तौर पर स्वतः उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। यह उद्घोषणा दिनाँक 25/05/2026 को अनुविभागीय दंडाधिकारी जशपुर के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की पदमुद्रा से जारी किया गया है।

Related posts