वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार एवं टीवी कमेंटेटर जसवंत क्लॉडियस का विचारोत्तेजक संदेश: स्वस्थ, फिट और जागरूक नागरिक ही बनाते हैं समृद्ध, शक्तिशाली और खुशहाल राष्ट्र; विश्व साइकिल दिवस पर रायपुर से दिया हरित भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश

स्वस्थ नागरिक देश को बनाते हैं समृद्ध व खुशहाल : विश्व सायकल दिवस 2026 के थीम “हरित भविष्य के लिए सायकल चलाना” से प्रेरित होकर रायपुर में निकली सायकल रैली

आलेख.. जसवंत क्लॉडियस, वरिष्ठ स्वतंत्र खेल पत्रकार, टी वी कमेंटेटर, रायपुर. (छ. ग.)

रायपुर : आमतौर पर यह माना जाता है कि मनुष्य को जिंदगी एक बार मिलती है इसलिए इतने महत्वपूर्ण मानव जीवन से परिवार, समाज, देश को कुछ देने के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। सृष्टि के आरंभ से लेकर 20 वीं सदी के चौथे दशक तक इंसान के रहन-सहन, खान-पान, दैनिक दिनचर्या, स्वास्थ्य,शिक्षा खेलकूद आदि में लगातार तब्दिली आती रही। संसार में सभ्यता के उदय के बारे में प्राप्त जानकारी के बाद स्पष्ट है कि मनुष्य का जीवन कभी भी स्थिर नहीं रहा। चाहे कबिलाई व्यवस्था हो या राजतंत्र या अधिनायकवाद या फिर लोकतंत्र, सभी दौर में मानव का स्वस्थ होना याने शरीर को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखना सबसे पहली व अनिवार्य शर्त थी। इतिहास को सिलसिलेवार पढ़ लीजिए स्वस्थ परिवार, समाज,देश तब बनता है जब मनुष्य मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ व मजबूत होता है। दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) की स्थापना 24 अक्टूबर 1946 को हुई। तब से लेकर अब तक पूरे जगत के मनुष्यों के स्वास्थ्य सुधार को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कई निर्णय लिये हैं।

इसी क्रम में पोलिस-अमेरिकी समाजशास्त्री प्रोफेसर लेशेक सिबिल्स्की ने बेहतर पर्यावरण, स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर पूरे जगत में साइकिल दिवस मनाने का एक अभियान चलाया गया जिस पर 12 अप्रैल 2018 को संयुक्त राष्ट्र ने आम सहमति प्रदान करते हुए 03 जून को प्रतिवर्ष विश्व सायकल दिवस मनाने की घोषणा कर दी । तभी से प्रतिवर्ष 03 जून को विश्व सायकल दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी सायकल की महत्ता को बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों तक पहुंचाने के लिए 07 जून 2026 को राजधानी रायपुर में भारतीय खेल प्राधिकरण के रायपुर प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा महाराजा छत्रपति शिवाजी स्टेडियम, बूढ़ातालाब में एक विशाल व भव्य सायकल रैली का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा, सायकल एसोसिएशन के सचिव चेन्नावार, पार्षद मुरली शर्मा, व्हालीबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपेश सिन्हा और रायपुर प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर ओलंपियन सुश्री गरिमा चौधरी उपस्थित थीं।

हमारे देश के नागरिकों को स्वस्थ रहने और फिट रहने का मूलमंत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए फिट इंडिया कार्यक्रम के शुरूआत की घोषणा की थी। यह हमारे देश के लिए सौभाग्य की बात है कि देश के नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रधानमंत्री ने स्वयं होकर पहल की. फिर केंद्रीय खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के माध्यम से 2016/17 से करीब 6200 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना स्पष्ट है कि नागरिक स्वस्थ होंगे तो देश स्वस्थ होगा। उधर संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तम स्वास्थ्य के लिए सायकल चालन को हमारे देश में राष्ट्रीय स्तर पर लागू फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत महत्व देकर उसका प्रचार-प्रसार आरंभ हुआ।

विश्व सायकल दिवस मनाते हुए भारत में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक हरि रंजन राव की देखरेख में रायपुर के सांईं के प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र में विश्व सायकल दिवस 07 जून को मनाया गया। इसमें बच्चों से लेकर किशोरों, युवाओं, सेना व अर्धसैनिक बलों के सैकड़ों नौजवानों द्वारा रायपुर शहर के क्षेत्र विशेष में सायकल चलाया गया। इसके माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के संदेश के अलावा वाहनों से निकलने वाले प्रदूषित वायु से छुटकारा, पेट्रोलियम पदार्थों से होने वाले खर्च से बचत साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर सहित मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अन्य दूरस्थ अंचल को भी दी गई। सायकल चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन कैसे करना है यह जानकारी आम जनता और सायकल रैली में भाग लेने वालों को प्राप्त हुई। केंद्र सरकार की इस नीति से फिट छत्तीसगढ़ में स्वस्थ नागरिक बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा है। पेट्रोलियम पदार्थों के कम उपयोग से परिवारों में खुशहाली और दूषित पर्यावरण से बचाव के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की भावना इस प्रदेश के नागरिकों में अवश्य ही पैदा हुई।

विश्व सायकल दिवस मनाते हुए भारत में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक हरि रंजन राव की देखरेख में रायपुर के सांईं के प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र में विश्व सायकल दिवस 07 जून को मनाया गया। इसमें बच्चों से लेकर किशोरों, युवाओं, सेना व अर्धसैनिक बलों के सैकड़ों नौजवानों द्वारा रायपुर शहर के क्षेत्र विशेष में सायकल चलाया गया। इसके माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के संदेश के अलावा वाहनों से निकलने वाले प्रदूषित वायु से छुटकारा, पेट्रोलियम पदार्थों से होने वाले खर्च से बचत साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर सहित मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अन्य दूरस्थ अंचल को भी दी गई। सायकल चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन कैसे करना है यह जानकारी आम जनता और सायकल रैली में भाग लेने वालों को प्राप्त हुई। केंद्र सरकार की इस नीति से फिट छत्तीसगढ़ में स्वस्थ नागरिक बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ा है। पेट्रोलियम पदार्थों के कम उपयोग से परिवारों में खुशहाली और दूषित पर्यावरण से बचाव के लिए वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की भावना इस प्रदेश के नागरिकों में अवश्य ही पैदा हुई

Related posts