महाराष्ट्र नागपुर ग्रामीण थाना मऊदा क्षेत्रांतर्गत चोरी बोलेरो वाहन को साइबर सेल टीम की मदद से किया गया बरामद.
अंबिकापुर : महाराष्ट्र से चोरी हुई एक बोलेरो वाहन को बरामद करने में सरगुजा पुलिस की साइबर सेल ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का परिचय दिया है। नागपुर ग्रामीण के मऊदा थाना क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरो की तलाश में पहुंची महाराष्ट्र पुलिस को सरगुजा साइबर सेल का सहयोग मिला, जिसके बाद तकनीकी विश्लेषण और पतासाजी के जरिए वाहन को अंबिकापुर के लटोरी स्थित एक ढाबे से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
दिनांक 07 जून 2026 को महाराष्ट्र नागपुर ग्रामीण मऊदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत से किसी अज्ञात चोर द्वारा खड़ी न्यू बोलेरो वाहन क्रमांक एमएच 40 बीई 4751 को लेकर भाग गया था। महाराष्ट्र पुलिस टीम रुट के सभी सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन करते हुए अंबिकापुर सरगुजा पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल टीम सरगुजा द्वारा तत्काल हर संभावित स्थानों में चोरी गई बोलेरो वाहन की पतासाजी की गई। जो चोरी गई न्यू बोलरो वाहन की पहचान लटोरी स्थित एक ढाबे में खड़ा पाया गया, उसी दौरान ढाबे का घेराबंदी कर अज्ञात चोर को पकड़ कर नागपुर पुलिस टीम को सुपुर्द किया गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में साइबर सेल से प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक जीतेश साहू इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
