आरोपियों के द्वारा कर्तव्य में तैनात पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया गया गंभीर चोट
थाना लुण्ड्रा पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही
अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिषा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना लुण्ड्रा पुलिस द्वारा डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 03/06/2026 को डॉयल – 112 में लड़ाई-झगड़ा होने के संबंध में इवेन्ट क्रमांक 453993 रात्रि 10ः09 बजे प्राप्त हुआ था, कि थाना लुण्ड्रा में पदस्थ आरक्षक बहाल राम व चालक डेविड कुजूर साथ इवेन्ट में रवाना होकर प्राप्त पता व लोकेषन के आधार पर महोरा आम बगीचा के पास पहुंचे, जहां चार-पांच व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे और शराब पिये हुए थे, जो डॉयल -112 वाहन को देखकर भाग गये, वहीं पर कुछ दूरी पर दो व्यक्ति थे उनको भी समझा बुझाकर वापस थाना आ रहे थे, कि उसी समय बहुत सारे लोग डण्डा, राड़ लेकर पहंुच गये, और अष्लील गाली-गलौज करने लगे तब इनलोग उनको समझाये कि लड़ाई-झगड़ा हो रहा था, उसी सूचना में आये थे। इसी बात में आरोपियों के द्वारा आरक्षक व चालक को घेरकर काफी देर तक बंधक बना लिए थे, समझाने के बावजूद भी नहीं मान रहे थे, और अचानक आरोपियों के द्वारा राड़ से आरक्षक पर हमला कर गंभीर चोट पहंुचाये हैं। जिससे आरक्षक के सिर, दाहिना हाथ गंभीर चोट लगकर खून निकलने लगा और बेहोश हो गया था। डॉयल – 112 वाहन चालक द्वारा बीच-बचाव करते हुए आरक्षक को गाड़ी में बैठाकर ईलाज के लिए तत्काल लुण्ड्रा अस्पताल लेकर आया और भर्ती किया है। आरोपियांे के द्वारा पुलिस वाले हैं, और ड्युटी में होना जानते हुए भी भयकारित करते हुए राड़ से मारकर चोट पहुंचाये हैं। प्रार्थी आरक्षक बहाल राम की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण पंजीबद्व उपरांत विवेचना दौरान प्रार्थी/गवाहों का कथन, घटना स्थल निरीक्षण पर पाया गया कि आरोपीगण दिलबर, आकाष, अनुक साय पैंकरा, अजीत पैंकरा व अन्य साथियों के द्वारा घटना कारित करना सिद्व पाया गया, पूर्व में प्रकरण के आरोपी अनुक साय पैंकरा व अजीत पैंकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। फरार आरोपियों की पता-तलाश लगातार की जा रही थी, कि आज दिनांक को प्रकरण के फरार आरोपीगण दिलबर नागेश उम्र 21 वर्ष, साकिन महोरा, संतोष पैंकरा उम्र 30 वर्ष, साकिन कुदर, लक्ष्मी नारायण उम्र 22 वर्ष, साकिन महोरा, आकाश कुमार उम्र 18 वर्ष, साकिन लुण्ड्रा को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना लुण्ड्रा से सउनि शिवचरण राम साहू, प्रधान आरक्षक नारायण मिंज, आरक्षक संजय केरकेट्टा, इबनुल खान इत्यादि भूमिका महत्वपूर्ण रही।
