‘Yoga for Healthy Ageing’ थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारी, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा सामूहिक योगाभ्यास, 14 जून को विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा योगाभ्यास

जशपुर : आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का थीम “Yoga for Healthy Ageing” निर्धारित किया गया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास

 आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसमें अधिकतम लोगों की सहभागिता के लिए पंजीकरण एवं प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन करा सकते हैं।

21 जून को मुख्य आयोजन

 आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा 21 जून 2026 को को रणजीता स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा ‘योग संगम पोर्टल-2026’ प्रारंभ किया गया है। विभिन्न संस्थाएं, विभाग, शैक्षणिक संस्थान, स्थानीय निकाय एवं सामुदायिक संगठन अपने कार्यक्रम का पंजीयन एवं आयोजन उपरांत विवरण व फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। पंजीयन हेतु वेब पोर्टल: https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam संचालित है।

 आयुष विभाग द्वारा सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, आमजनों और गणमान्य नागरिकों से अपील किया गया है कि उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास में अपना अमूल्य योगदान दे और योग दिवस के अवसर पर सक्रिय एवं व्यापक सहभागिता सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related posts