गांधीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में.

डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस के द्वारा गैंग रेप के प्रकरण में दो आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है, कि थाना गांधीनगर में पीड़िता के द्वारा इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी है कि घटना दिनांक 27 मई 2026 को रात करीब 08:00 बजे आरोपी गुरविन्दर सिंह इसका हाथ-पांव पकड़ लिया और इसका साथी रितिक बंगाली पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है। आरोपीगण द्वारा पीड़िता को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी देकर इसे घर में बंधक बना कर रखे थे, जो किसी तरह से घर से निकलकर अपने परिचितों को बताकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थिया/पीड़िता के रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत् रूप से कार्यवाही करते हुए, प्रकरण के आरोपीगण की पतासाजी कर आरोपियों के मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। तथा आरोपियों के विरूद्ध सदर धारा का अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

(1) रितिक विश्वास पिता गोपीनाथ विश्वास उम्र 21 वर्ष, निवासी सिल्फिली, बंगालीपारा, थाना जयनगर जिला सूरजपुर.

(2) गुरविंदर सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी डिगमा थाना गांधीनगर जिला सरगुजा.

Related posts