जशपुर में योगमय होगा पूरा सप्ताह: 17 जून से शुरू हुआ 5 दिवसीय योग शिविर, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होगा भव्य मुख्य आयोजन

17 जून से 5 दिवसीय योग शिविर, 21 जून को मुख्य कार्यक्रम

जशपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर जिले के आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एवं एन.सी.डी. क्लीनिक में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिला आयुष अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिविर 17 जून से प्रारंभ होकर 21 जून तक चलेगा। संचालनालय आयुष, रायपुर के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न ग्रामों व अन्य स्थानों में योग शिविर आयोजित कर आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला आयुष अधिकारी ने सभी संबंधित संस्थाओं को शिविर का आयोजन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। 21 जून को योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

Related posts