हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का प्रहार, आदतन हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस के गिरफ्त में, चकरभाठा व बिल्हा क्षेत्र में कर रहा था अवैध उगाही.
आरोपी असामाजिक तत्वों को इक्ट्ठा कर आमजनों को डरा धमका कर गांव का माहौल करता था खराब, क्रेशर में लगे ट्रक के चालकों को परेशान कर करता था अवैध उगाही.
आरोपियों द्वारा पैसे नहीं देने वाले वाहन चालकों के साथ की गई मारपीट, आरोपी असामाजिक तत्वों के साथ शासन-प्रशासन को दे रहा था धमकी.
थाना बिल्हा जिला बिलासपुर में धारा-126,296,115(2),351(3),119(1),191(2) भा.न्या.स. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में घटनास्थल से की गई टेंट और कुर्सी की जप्ती.
आरोपी के गिरफतारी से आसपास के गांवो मे शांति का माहौल, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.
नाम अनावेदक – सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे पिता जयराम घृतलहरे उम्र 44 वर्ष निवासी कनेरी थाना चकरभाठा.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उगाही और दबंगई का माहौल बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक चालकों से जबरन वसूली, मारपीट और शासन-प्रशासन को चुनौती देने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र के ग्रामीणों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थी महेश शर्मा पिता स्व. किशोरी लाल शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा का दिनांक 17 जून 2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16 जून 2026 के दोपहर 03:00 बजे ग्राम पंचायत दुर्गडीह के सत्या उर्फ सत्यप्रकाश घृतलहरे, उसका भाई दिलेश घृतलहरे व गांव के सोना कोसले, नारायण रात्रे, सुनील अनंत व अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से शराब पीने के लिये अवैध रूप से पैसों की मांग कर ट्रक डाईवर पुन्नू यादव व मोनू राजपाल के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये के्रशर मालिकों को बोल देना जब तक पैसा नहीं देगे तब तक गाड़ी नहीं जाने देंगे बोलते हुये अवैध रूप से ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर रॉयल्टी चेक कर रहा था और शासन प्रशासन मेरा कुछ नहीं बिगाड सकते, क्रेशर में लगे वाहनों को रायल्टी देना पडेगा।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना की गम्भीरता को देखते हुये उमनि एवं वारीष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) को हालत से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देशा प्राप्त कर टीम गठित कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे की पतासाजी कर मुखबीर सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को पकड कर थाना लाकर पूछताछ किया गया, जो अपने साथियों के साथ अवैध उगाही कर मारपीट करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18 जून 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई – करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्रधान आरक्षक 102 अमर चन्द्रा, प्रधान आरक्षक 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आरक्षक 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही है।
