सरगुजा पुलिस में परेड और निरीक्षण : थानों में बजी अनुशासन की घंटी ! अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई जांच, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जवानों का विशेष निरीक्षण अभियान.

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार थाना/चौकियों में जनरल परेड का आयोजन कर पुलिस बल को अनुशासित रखने एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में आज़ दिनांक को थाना उदयपुर, सीतापुर, लुन्ड्रा एवं चौकी रघुनाथपुर में आज जनरल परेड का आयोजन किया गया।

थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनरल परेड के दौरान अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की वेश भूषा चेक किया गया, पुलिस बल को ड्यूटी एवं परेड के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसर में ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया, अधिकारियों/कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के कर्तव्यों की समीक्षा की गई एवं पुलिस टीम को आमजनता के हित में अपनी सेवाएं देने के दिशा निर्देश दिए गए।

Related posts