लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल ने जशपुर के सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सड़क के निर्माण कार्यों को गंभीरता से करने के दिए सख्त निर्देश
जशपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश बंसल ने जशपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का 18 और 19 जून 2026 को निरीक्षण किया गया
उन्होंने रौनीघाट से बगीचा मार्ग, बगीचा से चराईडांड मार्ग तथा नवीन मेडिकल कॉलेज जशपुर के लिए पहुंच मार्ग निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया गया उनके द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग हेतु फोर लेन मार्ग निर्माण का प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देशित किया गया।
उन्होंने जशपुर से पत्थलगांव राष्ट्रीय राज्य मार्ग का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।
जशपुर एवं पत्थलगांव में विभाग के अंतर्गत चल रहे समस्त निर्माण कार्यों का विस्तृत समीक्षा की गई ।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास , श्री व्ही. के. भतपहरी प्रमुख अभियंता, श्री बी.एस. बघेल मुख्य अभियंता, सरगुजा परिक्षेत्र अम्बिकापुर, श्री ज्ञानेश्वर कश्यप मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राज्य मार्ग, श्री जी.एस. मंडावी मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिकी एवं सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राज्य मार्ग, विद्युत यांत्रिकी एवं भवन सड़क के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता उपस्थित रहे ।
विभागीय सचिव द्वारा सभी निर्माण कार्यों को सतत् पर्यवेक्षण करते हुए समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य संपादित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
