मेघों ने खोला खजाना! जशपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, सन्ना में सबसे अधिक वर्षा दर्ज

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 29 जून 2026 तक 744.4 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 जून तक सामान्य औसत वर्षा 1625.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 92.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 77.4 मिमी, मनोरा में 125.2 मिमी, कुनकुरी में 98.2 मिमी, दुलदुला में 55.7 मिमी, फरसाबहार में 38.6 मिमी, बगीचा में 30.0 मिमी, कॉंसाबेल में 75.5 मिमी, पत्थलगाँव में 71.4 मिमी, सन्ना में 131.4 मिमी एवं बागबहार में 41.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में 131.4 मिमी दर्ज की गई है। 29 जून को सर्वाधिक सन्ना तहसील में 52.3 मिमी वर्षा हुई।

Related posts