ऑनलाइन IPL सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है

जांजगीर-चांपा : चांपा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने के मामले में फरार आरोपी शिवाजी राव इंगले निवासी मंझली तालाब के पास चम्पा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।

 विवरण, 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि चांपा क्षेत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंझली तालाब के पास, वार्ड क्रमांक 26 निवासी संदीप यादव (27) के कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा 46,270 रुपये नकद बरामद कर उसे गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

पूछताछ के दौरान संदीप यादव ने अपने मेमोरेंडम कथन में सट्टे की रकम शिवाजी राव इंगले (28), निवासी मंझली तालाब के पास, थाना चांपा, को देने की जानकारी दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी शिवाजी राव इंगले को 30 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया।

 इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर, वीरेश सिंह तथा थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts