जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मालमों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें कांसाबेल तहसील के ग्राम नकबार निवासी मतलू राम की मृत्यु 16 अगस्त 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती फबियाना  हेतु 4 लाख एवं बगीचा तहसील के ग्राम जुरगुम निवासी अमर साय की मृत्यु 27 मई 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती तुलासो बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts