पुलिस का एक्शन मोड जारी! शहर में चाकूबाजी पर कड़ा प्रहार, अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो आरोपी दबोचे, आर्म्स एक्ट के तहत हुई सख्त कार्रवाई

अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शेख मस्युद्दीन उर्फ बिट्टू एवं निखिल चंदेल पुलिस की गिरफ्त में

बस स्टैंड नीलकंठ मंदिर के पास रायपुर एवं सरजू बांध तालाब के पास शेख मसीहुद्दीन उर्फ बिट्टू एवं निखिल चंदेल अवैध रूप से धारदार हथियार रखने वाले आरोपी को टिकरापारा पुलिस ने तत्परता से धर-दबोचा।

सूचना मिलते ही मुस्तैद हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 630/2026 एवं अपराध क्रमांक 631/2026 दोनों अपराध का धारा 25, आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

रायपुर : पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आमजन को आतंकित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

घटना का विवरण: दिनांक 13.07.2026 को विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड भाठागांव एवं सरजू बांधा तालाब के पास संजय नगर पर एक युवक अवैध रूप से धारदार लोहे का चाकू अपने पास रखा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष संयुक्त 02 अलग अलग टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को घेराबंदी कर कड़ी मशक्कत के बाद अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जप्त मशरूका: दोनों आरोपी से एक – एक नग धारदार लोहे का चाकू

गिरफ्तार आरोपी:

01.शेख मसीहुद्दीन उर्फ बिट्टू पिता से रहीम उम्र 26 साल पता इस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छत्तीसगढ़

02.निखिल चंदेल पिता विनोद चंदेल उम्र 19 साल निवासी सुदामा नगर थाना टिकरापारा रायपुर छत्तीसगढ़

इस सफल कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश: अपराध और अपराधियों के लिए शहर में कोई जगह नहीं।

Related posts