पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को प्रदाय किया गया 10 लाख रूपये का चेक.
अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस परिवार के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत प्रधान आरक्षक (एमटी) पुरुषोत्तम पैकरा की पत्नी को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया। डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल और भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिससे कठिन समय में पुलिस परिवार के प्रति संस्थागत सहयोग की मजबूत मिसाल सामने आई।
इकाई सरगुजा में पदस्थ प्रधान आरक्षक (एमटी) श्री पुरषोत्तम पैकरा के दिनांक 07/01/2026 को हुए आकस्मिक निधन के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं भारतीय स्टेट बैंक अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रतीक अग्निहोत्री के द्वारा 10 लाख रूपये की बीमा राशि दिवंगत की पत्नी श्रीमती जगरमती पैकरा को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 10 लाख रूपये के चेक के माध्यम से प्रदाय किया गया।
इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक शिरीष गीर, मुख्य शाखा अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं उपनिरीक्षक (एम) श्री अभय सिंह स्थापना शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
