नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 की तत्परता से जहर सेवन करने वाली महिला को समय पर मिला उपचार.
त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, बचाई गई जान
नारायणपुर : नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 टीम ने नारायणपुर में अपनी त्वरित और मानवीय कार्यशैली का परिचय देते हुए जहर सेवन करने वाली महिला की जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दुर्गम रास्तों को पार कर मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार शुरू होने से उसकी जान बचाई जा सकी। पुलिस की इस संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र भर में सराहना हो रही है।
नारायणपुर पुलिस की नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए जहर सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।
दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 07:30 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा जहर सेवन कर लिया गया है, जिसकी हालत गंभीर थी तथा उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की आवश्यकता थी।
सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की टीम बिना विलंब के घटना-स्थल के लिए रवाना हुई। दुर्गम एवं कच्चे मार्गों के बावजूद टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित वाहन में बैठाया तथा तत्काल जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुंचा कर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार प्रारंभ किया गया।
इस सराहनीय कार्य में आरक्षक ज्ञानदास खांडे, डीएसएफ आरक्षक अर्जुन सलाम तथा चालक नीलेश कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।
नारायणपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा का उपयोग कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
