जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर दिनांक 5 अगस्त 2026 को स्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना समय प्रातः 10.00 बजे से आयोजन किया जा रहा है। तह० सन्ना अन्तर्गत समस्त दिव्यांगजनो का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र का नवीनीकरण किया जावेगा। उक्त शिविर में आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करे। यदि आधार से लिंक मोबाईल नंबर अपडेट करने की आवश्यकता है तो पूर्व से ही आधार केन्द्र में मोबाईल नंबर अपडेट करवा लेवें।
जशपुर के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी सुविधा, 5 अगस्त को सन्ना में लगेगा यूडीआईडी एवं दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर, नवीनीकरण सहित सभी जरूरी सेवाएं एक ही स्थान पर
