पुलिस की बड़ी कामयाबी : मुखबिर, सीसीटीवी और सटीक रणनीति से झिलमिली पुलिस द्वारा  चार चोरी के मामलों का खुलासा, लाखों का माल जब्त.

 (1) थाना झिलमिली के अपराध कंमाक 146/26 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस

(2) थाना झिलमिली के अपराध कंमाक 183/26 धारा 303 (2), बीएनएस

(3) थाना झिलमिली के अपराध कंमाक 184/26 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस

(4) चौकी बसदेई थाना सूरजपुर के अपराध कंमाक 351/26 धारा 303 (2) बीएनएस

थाना झिलमिली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनायें घटित होने से सभी मामलों की सम्पूर्ण स्थिति से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री योगेश कुमार पटेल के द्वारा थाना प्रभारी झिलमिली को टीम बनाकर जल्द चोरी पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया तथा इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन एवं SDOP ओडगी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली के पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी के माल मसरूका की पतासाजी हेतु लगातार मुखबिरों को एक्टिव किया गया एवं पुराने अपराधिक रिकार्ड वाले आरोपियों की सघन जांच तस्दीक और घटना-स्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाला गया, जिस पर उपरोक्त 04 मामले का खुलासा हुआ है। जिसका विवरण निम्नानुसार है।

1. दिनांक 25/06/2026 ऋषभ पाण्डेय आ. सुरेन्द्र पाण्डेय उम्र 25 साल सा. निवासी करकोटी थाना झिलमिली जिला सूरजपुर थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 24/06/2026 के दरम्यानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान के अंदर से 06 नग मोबाईल फोन, 06 नग चार्जर, 03 नग एयर बड एवं नगदी तीन हजार रूपये को चोरी कर लिया गया है, जिस पर थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 146/26 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस कायम किया गया था।

इस मामले में आरोपी छोटू अगरिया आ. हिराधन अगरिया उम्र 19 साल सा. बडकापारा एवं आरोपी शेखर साहू आ. मुकेश साहू उम्र 21 साल सा. मिश्रागली सूरजपुर एवं विधि से संघर्षरत बालक से पांच नग मोबाईल फोन, एक नग एयर बट, चौकी बसदेई के अपराध में चोरी हुई पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीएच 2138 कुल मशरूका कीमत करीब 3,50000/- (तीन लाख पच्चास हजार रूपये) का जप्त किया गया है।

2. दिनांक 01/08/2026 को प्रार्थी कवल प्रसाद चेरवा आ. स्व. रामफल चेरवा उम्र 43 साल सा. निवासी ग्राम माडर थाना ओडगी जिला सूरजपुर का लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 10/07/2026 को साप्ताहिक बाजार भैयाथान से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डीएच 8410 को चोरी कर लिया गया थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 183/26 धारा 303(2), बीएनएस कायम किया गया था।

इस मामले में आरोपी शिवा देवांगन आ. हरदेव देवांगन उम्र 21 साल सा. बडकापारा सूरजपुर से प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सीजी 15 डीएच 8410 कीमत करीब 50000/- (पच्चास हजार रूपये) जप्त किया गया है। आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

3. दिनांक 01/08/2026 को प्रार्थीया श्रीमती विनिता कुशवाहा प्राथमिक शाला उपरपारा केवरा के प्रधान पाठक थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर की गई कि दिनांक 31/07/2026 की दरम्यानी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्राथमिक शाला उपरपारा केवरा के बने अतिरिक्त कक्ष के छत के उपर से शासकीय पानी टंकी को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना झिलमिली में अपराध क्रमांक 184/26 धारा 331 (4), 305 (ई) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में 24 घण्टे के अंदर आरोपी लला कोल आ. स्व. महेश कोल उम्र 40 साल सा. ग्राम केवरा उपरपारा थाना झिलमिली जिला सूरजपुर छ.ग. के कब्जे से चोरी गई दो नंग पानी टंकी कीमती करीब 15000/- (पन्द्रह हजार रूपये) को जप्त कर आरोपी गिरफ़्तार किया गया है।

4. दिनाक 25/05/2026 को प्रार्थी विष्णु प्रताप आ. पुरूषोत्म राजवाडे उम्र 23 साल सा. सुन्दरपुर चौकी बसदेई थाना सूरजपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 24/05/2026 के शाम 05:00 बजे करीब साप्ताहिक बाजार से पल्सर एनएस मोटर सायकल क्रमांक सीजी 16 सीएस 2138 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया गया है, जिसकी रिपोर्ट पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 351/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

इस मामले में चौकी बसदेई से सम्पर्क कर मामले में आरोपी प्रदुमन बघेल निवासी बडकापारा सूरजपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।

Related posts