थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी के द्वारा विधवा महिला से शादी का झांसा देकर किया गया था अनाचार, बच्चे होने पर कर रहा था शादी से इंकार.
प्रार्थिया 27 वर्षीय पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी सत्यनारायण राम उम्र 30 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया गिरफ्तार.
थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले के आरोपी के द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को प्यार व शादी का झांसा देकर भगा कर ले जाया गया था, इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिग बालिका का दैहिक शोषण भी किया गया.
परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी आदर्श भगत उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध थाना तपकरा में बीएनएस की धारा 137(2),64(2)(m),65(1),87 तथा पॉस्को एक्ट की धारा 4, 5 व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया गिरफ्तार.
पुलिस के द्वारा आरोपी आदर्श के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटर सायकल को भी किया गया है जप्त.
कुनकुरी/जशपुर : जशपुर पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग मामले में शादी का झांसा देकर क्रमशः महिला व नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक दिनांक 01.08.2026 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 27 वर्षीय पीड़िता के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वर्ष 2015 में उसका विवाह हुआ था, उसके दो बच्चे भी हैं। वर्ष 2018 में उसके पति का देहांत हो गया था। तब से वह अपने बच्चों को लेकर मायके में ही रहती थी। इसी दौरान वर्ष 2021 में उसके मायके के एक शादी कार्यक्रम में पीड़िता की मुलाकात आरोपी सत्यनारायण राम से हुई थी, तब से वे आपस में मिलते जुलते थे व उनके मध्य बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान वर्ष 2024 में आरोपी के द्वारा पीड़िता को प्यार व शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया गया था, तब से आरोपी के द्वारा लगातार शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया जाता रहा है। वर्ष 2024 में पीड़िता आरोपी की ओर से गर्भवति हुई तथा एक बच्चे को जन्म दी, पीड़िता के द्वारा शादी हेतु बोलने पर आरोपी के द्वारा लगातार टाल मटोल किया जाता रहा था, अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। इस प्रकार आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर, दुष्कर्म किया गया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में पुलिस के द्वारा आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, विवेचना जारी है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना कुनकुरी से पीएसआई देविका मंडावी, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, आरक्षक नंदलाल यादव व आरक्षक सुजीत खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वहीँ थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.08.2026 को थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 29.07.2026 को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी, परिजनों के द्वारा लगातार उसकी पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 01.08.2026 को उसकी नाबालिग बेटी स्वयं ही अपने से घर लौटी, परिजनों के द्वार पूछने पर पीड़ित नाबालिग बेटी ने बताया कि उसका एक दोस्त आरोपी आदर्श भगत के द्वारा उसे मेला दिखाने के बहाने, मोटर साइकल में बैठकर एक ग्राम में ले जाया गया था, फिर आरोपी के द्वारा पीड़िता से प्यार करता हूं, शादी का करना चाहता हूं कहकर नाबालिग पीड़िता को बहलाते हुए अपने घर ले गया, जहां उसे तीन दिन तक रखा था। इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिग पीड़िता का दैहिक शोषण भी किया गया, फिर दिनांक 01.08.2026 को आरोपी के द्वारा पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया गया।
जिसकी रिपोर्ट पर थाना तपकरा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(m), 65(1), 87 तथा पॉस्को एक्ट की धारा 4, 5 व 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है तथा आरोपी के द्वारा से घटना में प्रयुक्त हीरो पैशन प्रो मोटर साइकल को भी जप्त किया गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा संदीप कुमार कौशिक, पीएसआई संदीप कुमार चौरसिया, सहायक उपनिरीक्षक प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक केश्वर भगत, आरक्षक पुनीत साय व महिला आरक्षक मंजू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, पुलिस के द्वारा थाना कुनकुरी व थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग मामले में दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
