विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कॉमनवेल्थ की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का किया सम्मान : कॉमनवेल्थ में पदक जीतते ही ज्ञानेश्वरी यादव पर सम्मान की बरसात, 30 लाख रुपये का पुरस्कार और सीधे डीएसपी पदोन्नति की बड़ी घोषणा.

ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ एवं देश का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की होनहार बेटी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के लाखों युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और भारत का नाम निरंतर रोशन करेंगी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की बेटी द्वारा कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रजत पदक जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों के समर्पण, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राज्य द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव की उपलब्धि का सम्मान करते हुए 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति दिए जाने के निर्णय की भी सराहना की।

Related posts