श्रावणी मेला यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, इतवारी–मधुपुर स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे; अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी सीधी रेल सुविधा

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन के फेरे बढ़े, अब सप्ताह में दो दिन अतिरिक्त परिचालन की सुविधा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन के फेरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए अब यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस निर्णय के तहत इस गाड़ी के दो अतिरिक्त फेरे निर्धारित किए गए हैं।

विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी–मधुपुर वर्तमान में प्रत्येक शनिवार को दिनांक 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरों में चल रही है। अब इसके अतिरिक्त 18 अगस्त एवं 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को भी इसका परिचालन किया जाएगा। इस प्रकार गाड़ी संख्या 08895 के कुल 07 फेरे होंगे।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर– नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी वर्तमान में प्रत्येक रविवार को दिनांक 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 05 फेरों में चल रही है। अब इसके अतिरिक्त 19 अगस्त एवं 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को भी इसका परिचालन किया जाएगा। इस प्रकार गाड़ी संख्या 08896 के कुल 07 फेरे होंगे।

इस गाड़ी के ठहराव, समय एवं अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगी।

कोच संरचना – इस गाड़ी में कुल 20 आईसीएफ कोच होंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान एवं 04 तृतीय वातानुकूलित कोच शामिल हैं।

यात्रियों से आग्रह है कि इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी एवं ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

Related posts