सूरजपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा ! बाइक में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, रास्ते में घेरकर पकड़ा, 2.50 लाख की खेप जब्त, गिरफ्तार कर आरोपी पर की गई एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही.

पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद से ही जिले की पुलिस नशीले पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में दिनांक 15.08.2026 को थाना सूरजपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि केतका की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटर सायकल में गांजा बिक्री करने सपकरा की ओर जा रहा है।

प्राप्त सूचना पर थाना सूरजपुर पुलिस के द्वारा ग्राम पोड़ी में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित अतिउल्ला खान पिता स्व. नबीउल्ला खान उम्र 31 वर्ष निवासी साहूपारा थाना सूरजपुर को पकड़ा। जिसके कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया गया। मामले में परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल व गांजा जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts