दृष्टि हेल्पलाइन बनी अपराधियों के लिए काल! मेनरोड पर चाकू दिखाकर लोगों को धमकाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

दृष्टि हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी

आरोपी द्वारा ग्राम देवरी मेनरोड में आने जाने वाले लोगों को धारदार चाकू लेकर डराया, धमकाया जा रहा था

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “दृष्टि हेल्पलाइन” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392” में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “दृष्टि हेल्पलाइन” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 16.08.2026 को आमरोड में चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आज दिनांक 16.08.2026 को सूचना मिला की 01 आरोपी ग्राम देवरी मेनरोड में धारदार चाकू लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। की सूचना पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थल पहुंच कर आरोपी अंकुश त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया तथा आरोपी से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 467/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- अंकुश त्रिपाठी पिता कौशलेश त्रिपाठी 27 साल डेराबाडी थाना लालापुर जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी गुलाब नगर श्री पार्क जामनगर गुजरात

Related posts