किसानों के खेतों में रात का ‘केबल कांड’! मोटर पंप का वायर काटकर जंगल में कॉपर जला रहे थे दो शातिर चोर, पुलिस ने दबोचा

किसानों के बोरवेल से केबल वायर एवं मोटर का सामान चुराकर जंगल में जला रहे थे कॉपर वायर

सुहेला पुलिस की मुस्तैद कार्रवाई: आरोपियों के कब्जे से बोर का केबल, स्टार्टर एवं जला हुआ कॉपर तार बरामद,

बलौदाबाजार-भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के निर्देशों के तहत थाना सुहेला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। खेतों में लगे मोटर पंपों से केबल वायर चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण:- प्रार्थी द्वारिका वर्मा (उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम झीपन) ने थाना सुहेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11/08/2026 की शाम से 12/08/2026 की सुबह के बीच उनके तथा गांव के अन्य किसानों (केदार वर्मा, बरखा अग्रवाल, देवनारायण वर्मा) के खेतों में लगे मोटर पंप से लगभग 55 मीटर केबल वायर एवं 01 नग स्टार्टर (कुल जुमला कीमत ₹12,500) कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पतासाजी के दौरान दिनांक 13/08/2026 को पेण्ड्री के जंगल में धुआँ उठते देख जब लोग पास पहुँचे, तो गाँव के जय कुमार वर्मा और दिलीप धींवर केबल वायर को जलाते हुए दिखाई दिए, जो लोगों को देखकर मौके से भाग निकले। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्र. 145/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मेमोरेंडम एवं जब्ती कार्रवाई:- सुहेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही जय कुमार वर्मा एवं दिलीप धींवर को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने 11/08/2026 की रात योजना बनाकर शेरहा खार क्षेत्र के खेतों में लगे मोटर पंपों से केबल वायर एवं स्टार्टर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विधिवत बोर का 01 नग स्टार्टर एवं बोर का केबल वायर एवं जला हुआ कॉपर (तांबा) तार जप्त किया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को दिनांक 16/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कथ माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की प्रक्रिया जा रही है

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. जय कुमार वर्मा पिता स्व. रतन लाल वर्मा, उम्र 27 वर्ष निवासी: ग्राम झीपन, थाना सुहेला,

2. दिलीप धींवर पिता मंत्रू धींवर, उम्र 27 वर्ष निवासी: ग्राम झीपन, थाना सुहेला

Related posts