जशपुर जिले के हर विकासखंड में लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, 18 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का विशेष अभियान, आयुष चिकित्सकों के साथ मिलेगी रक्त जांच की सुविधा!

जिले के सभी विकासखण्डों में लगेगा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला, 18 नवंबर से होगी शुरुआत

जशपुर : संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार जशपुर जिले में विकासखण्डवार निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा।

जिला आयुष अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर की शुरुआत 18 नवंबर 2026 बुधवार को विकासखण्ड दुलदुला के बाजार डांड पतराटोली से होगी। इसके बाद 19 नवंबर गुरुवार को विकासखण्ड जशपुर के बाजारडांड पोरतेंगा में शिविर लगेगा। 23 नवंबर सोमवार को एक ही दिन दो जगह शिविर आयोजित होगा, विकासखण्ड मनोरा के बाजारडांड घाघरा में और विकासखण्ड कांसाबेल के बाजारडांड शब्दमुंडा में। 25 नवंबर बुधवार को विकासखण्ड बगीचा के बाजारडांड सन्ना में, 27 नवंबर शुक्रवार को विकासखण्ड फरसाबहार के बाजारडांड सराईटोली में और विकासखण्ड पत्थलगांव के बाजारडांड कांडरो में शिविर लगेगा। शिविर का समापन 28 नवंबर शनिवार को विकासखण्ड कुनकुरी के बाजारडांड रायकेरा में होगा।

शिविर में आयुष चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही शिविर में सामान्य रक्त परीक्षण जांच की भी व्यवस्था रहेगी। जिला आयुष अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य उठाएं।

Related posts