सब्जी मार्केट में झोला झपटकर ₹20,000 की नकदी लेकर हुआ था फरार;
सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के गहन अवलोकन से हुई आरोपी की पहचान!
आरोपी से लूट की रकम में से नगदी ₹2200 किया गया बरामद
बलौदाबाजार–भाटापारा : जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशों के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बुजुर्ग किसान से झपटमारी करने वाले आरोपी को सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की मदद से गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण:-दिनांक 23/06/2026 को प्रार्थी धरम ध्रुव (उम्र 60 वर्ष, निवासी रसेड़ी) ने थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जिला सहकारी कृषि मर्यादित बैंक बलौदाबाजार से ₹21,000 निकालकर निकला था। इसमें से ₹1,000 सामान खरीदने के लिए जेब में रखे तथा बाकी ₹20,000 (500-500 रुपये के नोट) कपड़े के थैले में रखकर बैंक पासबुक के साथ बड़े थैले में रख लिया था। दोपहर लगभग 12:15 बजे जब प्रार्थी सब्जी मार्केट में सब्जी खरीद रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति आकर झपट्टा मारकर उसके थैले से ₹20,000 नकदी लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 304(2) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं सीसीटीवी से पहचान:- घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल निरीक्षण कर मौका स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। बाजार स्थित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति थैला लेकर भागते हुए दिखाई दिया। फुटेज को सुरक्षित कर संदेही की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 17/08/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि फुटेज में दिख रहा व्यक्ति भाटापारा में देखा गया है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही सुखऊ सांवरा को हिरासत में लिया।
पूछताछ, जप्ती एवं शिनाख्ती:- कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने प्रार्थी के पास नगदी झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने चुराए गए पैसों में से शराब पीने एवं खाने-पीने में खर्च कर दिए तथा शेष रकम झोपड़ी में छिपाकर रखी है। आरोपी की निशानदेही पर उसकी झोपड़ी से ₹2,200 नकदी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी सुखऊ सांवरा को दिनांक 17/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- सुखऊ सांवरा पिता स्व. खिलावन सांवरा उम्र: 35 वर्ष निवासी: मुंशी ईस्माईल वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर,
